News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

बॉक्स ऑफिस पर 'सत्यमेव जयते' से 'गोल्ड' की टक्कर, दोस्त से खफा हुए अक्षय कुमार 

अक्षय और जॉन 'गरम मसाला', 'देसी बॉयज' और 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

Share:

मुंबई: जॉन अब्राहम खिलाड़ी कुमार अक्षय के बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन अक्षय दोनों अभिनेताओं की एक ही दिन रिलीज से खुश नहीं हैं. अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन की 'सत्यमेव जयते' एक ही तारीख को रिलीज हो रही हैं.

अक्षय और जॉन 'गरम मसाला', 'देसी बॉयज' और 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन अब फिल्में 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' की 15 अगस्त को एक-दूसरे से टक्कर होगी. इसके बारे में जॉन ने कहा,"अक्षय मेरा अच्छा दोस्त है. हम अच्छे से मिलते हैं और हमने फिल्मों के टकराव को दूर रख एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं."

'दिलबर दिलबर' में नोरा फतेही के HOT डांस मूव्स के साथ है जॉन के एक्शन का तड़का

अक्षय ने व्यंग्यात्मक ढंग से जॉन के बयान पर चुटकी ली है. उन्होंने कहा, "यह सच है कि वह मेरा अच्छा दोस्त है और मैंने सीखा है कि कोई भी अपनी फिल्म अन्य कलाकारों की फिल्म के साथ रिलीज कर सकता है. अगली बार मैं भी ऐसा ही करूंगा."

अक्षय ने शुक्रवार को 'गोल्ड' के म्यूजिक लॉन्च पर संवाददाताओं से कहा,"हम किसी भी अवसर पर हमारी फिल्मों को एक साथ रिलीज कर सकते हैं, चाहे ईद, दिवाली या क्रिसमस हो क्योंकि हम सभी दोस्त हैं."

यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी.

Published at : 07 Jul 2018 01:39 PM (IST) Tags: satyamev jayate Akshay Kumar Gold
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'हनुमान अंश' ने 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' के उड़ाए परखच्चे,  34वें बना दिया ऐसा रिकॉर्ड

'हनुमान अंश' ने 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' के उड़ाए परखच्चे, 34वें बना दिया ऐसा रिकॉर्ड

कुणाल खेमू की 'वाइब' में क्यों लिया गया 'पठान' और 'टाइगर' का नाम? एक्टर ने किया खुलासा

कुणाल खेमू की 'वाइब' में क्यों लिया गया 'पठान' और 'टाइगर' का नाम? एक्टर ने किया खुलासा

शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन

शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन

'नई नवेली' का धांसू टीजर रिलीज, यामी गौतम बनी डायन, यूजर्स बोले- ये तो सुपरहिट है

'नई नवेली' का धांसू टीजर रिलीज, यामी गौतम बनी डायन, यूजर्स बोले- ये तो सुपरहिट है

'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के शोर के बीच 'हैवान' की एडवांस बुकिंग धीमी, जानें- कलेक्शन

'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के शोर के बीच 'हैवान' की एडवांस बुकिंग धीमी, जानें- कलेक्शन

टॉप स्टोरीज

शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP

शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP

BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट

BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट

शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल

शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल

'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी

'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी